फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में 100 प्रसव न हुए तो कटेगा डाक्टर का वेतन

Wed, 03 Feb 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। सीएमओ डा. राकेश कुमार ने मंगलवार को सीएचसी औचक निरीक्षण किया। स्थानांतरण हो चुकी महिला सफाईकर्मी रन्नो देवी का नाम उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज देख उन्होंने प्रभारी चिकित्साधीक्षक को फटकार लगाई। चेतावनी दी कि एक माह में अगर केंद्र पर 100 प्रसव नहीं हुए तो प्रभारी तथा महिला चिकित्सक का एक-एक माह का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने निर्देश दिए कि एक माह में अगर 100 प्रसव से कम हुए तो प्रभारी डा. धन सिंह और डा. सुनीता दिवाकर का एक-एक माह का वेतन काटा जाएगा। सीएमओ ने कहा कि इमरजेंसी में ही प्रसूताओं को रेफर किया जाए। डा. सुनीता दिवाकर ने शिकायत की कि आशाएं प्रसूताओं को बाहर लेकर जाती हैं।

सीएमओ ने प्रभारी डा. धनसिंह शाक्य को निर्देश दिए कि ऐसी शिकायत मिलने पर आशा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएं। सीएमओ ने टूटे बेड और गंदगी देख नाराजगी जताई। निर्देश दिए कि टूटे जंगलों में प्लास्टिक की डोरी बंधवाई जाए। इस अवसर पर डा. नवनीत गुप्ता, फार्मासिस्ट राजीव कुमार और मुफीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें