फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: रामनगरिया में पहुंचे 10 हजार कल्पवासी, सुरक्षा के लिए फोर्स नहीं

Tue, 07 Jan 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
पांचाल घाट पर बने पैंटून पुल से जान जो​खिम में डालकर निकलते लोग। - फोटो : जूना अखाड़ा क्षेत्र में अलाव सेंकते महंत।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। पांचालघाट स्थित मेला रामनगरिया में 10 हजार कल्पवासी पहुंच चुके हैं। इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी मेला थाना प्रभारी को सौंपी गई, लेकिन अभी तक फोर्स की तैनाती नहीं हो सकी। इससे कल्पवासियों को चोरों का डर सता रहा है।
विज्ञापन




पांचालघाट गंगा तट पर माघ के महीने में कल्पवास करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ चुके हैं। मेला शुभारंभ होने के मात्र पांच दिन ही शेष बचे हैं। अभी तक कल्पवासियों की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। मेला में रात को रोशनी न होने से चोरों का भय सता रहा है।
श्री पंचदस नाम जूना अखाड़ा मेला संत समिति के अध्यक्ष सत्य गिरी महाराज का कहना है कि मेले में 90 प्रतिशत कल्पवासी आ चुके हैं। करीब 10 हजार से अधिक कल्पवासी व संत रहने लगे हैं। सुरक्षा के नाम पर मात्र मेले में अभी तक थाना प्रभारी की ही तैनाती हुई है। मेले में अभी तक बिजली नहीं है। रात में अंधेरा छा जाता है। इससे रात में चोरी की आशंका है। उन्होंने मेले में रोशनी व सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन





मेले में गतिविधियों पर नजर रखने किए बनाए गए वॉच टॉवर

मेला प्रशासन की ओर से मेला क्षेत्र में थाना बनाकर तैयार कर दिया गया है। फोर्स की तैनाती न होने से खाली पड़ा है। इससे गोवंश डेरा जमा रहे हैं। टेंट ठेकेदार ने श्री पंचदस जूना अखाड़ा, पैंटून पुल, बाजार, दुर्वासा ऋषि आश्रम, गंगा घाट, आदि क्षेत्र में टेंट लगाकर पुलिस चौकी भी बना दी है। गंगा तट पर होने वाली गति विधियों पर नजर रखने के लिए घाटों पर 7 वॉच टॉवर बनाए हैं।




गंगा की तेज धार से पैंटून पुल की एप्रोच कटी

गंगा तट पर पीडब्ल्यूडी द्वारा पैंटून पुल बनाया गया है। जिसमें एक जोड़ा पैंटून कम लगाकर पुल की एप्रोच तैयार कर पुल चालू कर दिया गया था। गंगा की तेज धार के चलते एप्रोच कट गई। इससे पुल से आवागमन बंद हो गया। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों ने बोरी में बालू भर कर लगाई है। उनके ऊपर लोहे के गाटर रख कर पुल चालू करने का काम किया जा रहा है। पुल बंद हो जाने के बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। कर्मचारी के मना करने के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं हैं। आशाराम मिश्रा, उमेश चंद्र, जगदीश कुमार, सुरेश चंद्र आदि का कहना है कि पुल चालू न होने से बाजार से सामान लाने में परेशानी हो रही है। पुल पर जाम लगने के कारण नाव से सामान लाना पड़ रहा है।

पांचाल घाट पर बने पैंटून पुल से जान जोखिम में डालकर निकलते लोग।- फोटो : जूना अखाड़ा क्षेत्र में अलाव सेंकते महंत।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें