फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गर्मी और एलर्जी से पूर्व प्रधान समेत परिवार के 10 लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। मेरापुर क्षेत्र के गांव फतेहपुर परिउली में तेज गर्मी और एलर्जी के चलते पूर्व प्रधान आशाराम समेत एक ही परिवार के 10 लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को गले और चेहरे पर तेज जलन व तपन महसूस होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

बीमार होने वालों में पूर्व प्रधान आशाराम, उनकी नातिन सोनम(17), रोशनी(14), अरुण(11) व अवनीश, अनूप(10) व अतुल शामिल हैं। इसके अलावा मैनपुरी के कुरावली निवासी उनकी बेटी के बच्चे विनीत(10), पंकज(10) और पीयूष(9) भी प्रभावित हुए। अस्पताल में चिकित्सक ने सभी का उपचार शुरू किया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि तेज गर्मी और एलर्जी के कारण यह समस्या होने की आशंका है। फिलहाल सभी की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें