गाजेबाजे के साथ शहर में जब एक साथ 31 बारातें निकलीं तो इन्हें देखने के लिए सड़कों पर भीड़ जमा हो गई। बारातों में बैडबाजों की धुनों पर नृत्य कर रहे लोगों में यह पता ही नहीं चल रहा था कि कौन कन्या पक्ष से है और कौन वर पक्ष से। शनिवार को मौका था मां सरस्वती महामृत्युंजय समाज सेवा समिति की ओर से आयोजित सातवें सामूहिक विवाह समारोह का।
समिति की ओर से आयोजित सातवें सामूहिक विवाह समारोह में 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। पटेल पार्क में आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए सुबह से ही वर व कन्या पक्ष के लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने लगे। शाम को कन्या व वर पक्ष के लोग पांडेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। यहां से शाम को बारात पल्ला मठिया, घुमना और त्रिपोलिय चौक से होते हुए पटेल पार्क पहुंचीं।
बारात में शामिल लोग बैंडबाजों की धुनों पर जमकर थिरक रहे थे। पटेल पार्क में भी इस शादी समारोह को देखने के लिए शहर के काफी लोग पहुंचे। पंडित राजकिशोर शुक्ल और विमलेश शर्मा समेत सात आचार्यों नेविवाह संपन्न करवाए। बारातियों के भोजन की व्यवस्था भी पटेल पार्क में ही की गई थी। पंडित राजकिशोर शुक्ल ने बताया कि 25 जनवरी को विदा पटेल पार्क से ही की जाएगी।
इस अवसर पर शेर सिंह राठौर, रेखा शुक्ला, रिंकू तिवारी, डा. अखिलेश त्रिवेदी, विमलेश शर्मा, पवन शुक्ल, अश्वनी दीक्षित, राधाकिशन राजपूत और मंजू दीक्षित आदि मौजूद रहीं।
यह मिला उपहार
सिंगल बेड, बक्सा, छोटी अलमारी, तकिया, गद्दा, रजाई, कन्या के लिए चांदी की पायल, आर्टिफिशियल गले का सेट, 14 बर्तन, वर व वधू के वस्त्र, हाथ घड़ी, दीवाल घड़ी, एक कुकर, छोटा गैस सिलेंडर मय चूल्हा समेत, पैंट-शर्ट का कपड़ा, एक हैंडबैग, चार साड़ियां, एक गर्म कार्डिगन, एक बेडशीट।
यह जोड़े हुए एक-दूजे के
राना सिंह-सपना कुमारी, मुकेश-आराधना, राजेश-नन्हीं, रितू-नितिन, रीनू-रेनू, टीकाराम-रिंकी, सूरजपाल सिंह-रजनी, रविशंकर-पूजा, सर्वेश कुमार-रोशनी, निर्मल कुमार-पिंकी, देवेश कुमार-पूनम, भूरे जाटव-सुमन जाटव, प्रवेश कुमार-पारुल, ब्रह्मानंद-शालिनी, रामशरन-रीना, देवनाथ-साधना,
विनोद-रुचि, राकेश कुमार-पूनम, रिंकू-पूनम, आकाश कुमार-रीता, विनीत-पूजा, राम कोरी-शशि, अवधेश-काजल, विकास-रीता, संजीव कुमार-अलका, चरन सिंह-मंजेश कुमारी, रजनी-अनिल जाटव, रंजीत-माधुरी, सोमनाथ-पूजा, पंकज सक्सेना-रेखा, रामदास-निशा।