फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीएमओ कार्यालय में तीन लिपिक सहित 10 कर्मचारी गैरहाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएमओ ने मंगलवार को अपने कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन लिपिकों सहित 10 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। सीएमओ ने सभी से स्पष्टीकरण तलब करने के साथ वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने सुबह करीब 10:15 बजे कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर देखा तो लिपिक अभिषेक सिंह, ज्ञानदीप शर्मा दो दिन से व अतुल कटियार अनुपस्थित थे।
इसके बाद उन्होंने आउटसोर्स व संविदा कर्मियों की उपस्थिति देखी। इस दौरान अतुल मिश्रा, कर्मवीर सिंह, पुनीत दुबे, करन गैरहाजिर मिले। स्वाति यादव व वीरेंद्र कुमार बाथम दो दिन से गायब थे, जबकि विशाल पांडेय एक फरवरी से लगातार गायब चल रहे हैं। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें