फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के जय नारायण वर्मा रोड पर मंगलवार शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने लाइसेंसी पिस्टल तान दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दोनों पक्षों से महिलाएं भी आ गईं। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट कर पिस्टल तानने का आरोप लगाया। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर गई है। पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)