फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 10 बसें होंगी बंद, अस्थायी बस अड्डा बनाने के लिए लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट गंगा नदी पर बना पुल भारी वाहनों के लिए रविवार से बंद हो जाएगा। इससे स्थानीय डिपो की 10 बसों को बंद किया जाएगा। बदायूं जाने वाली बसें शमसाबाद होकर चलाई जाएंगी। रामनगरिया परिसर में अस्थायी बस अड्डा बनाने के लिए हरदोई व बरेली क्षेत्र को पत्र लिखा गया है। वहीं, दो-दो कर्मी तैनात करने के लिए कहा गया है। पांचाल घाट पर उतरने वाले यात्रियों से 10 रुपये कम किराया लिया जाएगा।
विज्ञापन

पांचाल घाट पर पुल की मरम्मत के बाद से भारी वाहन बंद होंगे। इससे डिपो पर भी बुरा असर पड़ेगा। स्थानीय डिपो की तीन बसें बरेली, दो लखनऊ और पांच हरदोई के लिए चलाई जाती हैं। डिपो इन बसों को एक महीने के लिए बंद कर देगा। बदायूं जाने वाली छह बसें शमसाबाद, ढाई घाट होकर चलाने का फैसला लिया गया है। हरदोई, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद क्षेत्र से आने वाली बसों को सबसे अधिक दिक्कत होगी। मसलन हरदोई से फर्रुखाबाद की दूरी 71 किमी. है। यदि इन बसों को ढाई घाट, शमसाबाद होकर निकाला जाएगा तो 61 किमी. अधिक यात्रा करनी होगी। ऐसे में यात्रियों को दोगुना किराए के साथ समय भी बर्बाद होगा।



वरिष्ठ केंद्र प्रभारी गौरीशंकर ने बताया कि पांचाल घाट के उत्तर में रामनगरिया की खाली जगह में अस्थायी बस अड्डा का प्रस्ताव जिलाधिकारी ने स्वीकृत कर दिया है। एआरएम राजेश कुमार की ओर से हरदोई और बरेली क्षेत्र के लिए एक पत्र लिखा जा रहा है। इसमें अस्थायी बस अड्डे पर दो-दो कार्मिक लगाने को कहा गया है। जो बसें अस्थायी बस अड्डे पर सवारियों को उतारेंगी। उनसे 10 रुपये कम किराया लिया जाएगा। क्योंकि पांचाल घाट स्टॉपेज है। ऐसे में यात्रियों को वहीं से 10 रुपये खर्च करके ई-रिक्शा से शहर में आने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन


-



डग्गामार वाहनों के सहारे होंगे अमृतपुर तहसील के लोग

एक महीने तक अमृतपुर तहसील क्षेत्र के लोगों को शहर आने में बड़ी दिक्कत होगी। अब इन लोगों को डग्गामार वाहनों से ही शहर में आना पड़ेगा। क्योंकि बसें जरियनपुर तिराहे से ढाई घाट की तरफ जाएंगी। लिहाजा सैंकड़ों गांव के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें