फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक के सामने आलू आढ़ती से 1.50 रुपये की लूट

विज्ञापन
शहर के रेलवे रोड स्थित एसबीआई के बाहर दरोगा को लूट की जानकारी देता आलू आढ़ती किशनलाल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्टेट बैंक से रुपये लेकर निकले आलू आढ़ती से बाइक सवार बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। आढ़ती ने एक युवक की बाइक से काफी दूर तक पीछा किया, मगर लुटेरों का पता नहीं चला। बैंक के सीसीटीवी फुटेज में लुटेरा शाखा के भीतर दिख रहा है। एक घंटे बाद पहुंचे चौकी प्रभारी बाइक पर बैठकर पूछताछ करके चले गए।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के जसमई चौराहा निवासी किशन लाल की सातनपुर मंडी में आलू की आढ़त है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे किसानों का भुगतान करने के लिए रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक शाखा से 1.50 लाख रुपये निकाले। रुपये झोले में रखकर बाहर खड़ी बाइक पर टांग दिया। उसी समय्र दूसरी बाइक आढ़ती की बाइक पर टिकी थी। एक युवक बाइक सही करने लगा।
जैसे ही किशन लाल ने अपनी बाइक पकड़ी तो कुर्तानुमा शर्ट पहने युवक ने रुपये भरा थैला उतारा। उन्होंने छीनने का प्रयास किया, मगर वह पल्ला मठिया की ओर भागा और स्टार्ट खड़ी बाइक पर पीछे बैठकर रेलवे स्टेशन की ओर भाग गया। आढ़ती ने एक युवक की बाइक से लिफ्ट लेकर बदमाशों का पीछा किया, मगर रेलवे स्टेशन तक लुटेरों का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

इसके बाद आढ़ती ने बैंक में सीसीटीवी फुटेज देखी तो लुटेरा बैंक में ही दिख रहा है। सूचना के करीब एक घंटे बाद पल्ला चौकी प्रभारी उदयवीर सिंह पहुंचे। वह पीड़ित से बाइक पर बैठकर ही घटना की जानकारी लेते रहे।
आढ़ती को तहरीर देने की बात कहकर चले गए। हालांकि देर शाम पहुंची कोतवाली पुलिस ने बैंक से स्टेशन तक के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, मगर कोई सुराग नहीं लगा। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। जांच कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें