फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा में बाजारीकरण के खिलाफ प्रदर्शन करेगी आप

Sun, 10 Apr 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते आप नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शिक्षा माफिया की मनमानी को रोकने और सीबीएसई/यूपी बोर्ड के स्कूलों गरीब बच्चों को 25 फीसदी प्रवेश दिए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी 12 अप्रैल को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। आप कार्यकर्ता पुलिस लाइन तिराहे से सुबह 11 बजे से कचहरी तक पैदल मार्च करेंगे और डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे।
विज्ञापन


यह बातें अवध प्रांत के प्रवक्ता सभाजीत सिंह ने सिविल लाइन स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में कही। सिंह ने कहा कि शिक्षा के मंदिर को व्यवसायिक केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा। गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित किए जाने की साजिश बेनकाब होगी।

शिक्षा के अधिकार के कानून के तहत गरीब बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिलाने के लिए आप सतत संघर्ष करेगी। श्री सिंह ने कहा कि निजी स्कूल कुछ चुनिंदा दुकानों के माध्यम से बच्चों की ड्रेस, किताब-कॉपी और पेंसिल तक बेचवा रहे हैं।
विज्ञापन


अभिभावक भी इन्हीं दुकानों से शिक्षा सामग्री खरीदने के लिए मजबूर हैं। निजी स्कूल बेतहाशा फीस बढ़ोत्तरी कर रहे हैं। इस पर लगाम लगाने के लिए जिला व राज्य स्तर पर कमेटियां गठित की जाएं। उन्होंने कहा कि निजी स्कूल शिक्षक और कर्मचारियों का भी शोषण कर रहे हैं।

मानक से बहुत कम वेतन दिया जा रहा है। निजी स्कूल के शिक्षकों को बैंकों के माध्यम से वेतन का भुगतान किया जाए। हर वर्ष किताबों और स्कूल ड्रेसों को न बदला जाए। इन्हीं मार्गों को लेकर आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर आप सचिव नदीम रजा, संगठन संयोजक यूके द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें