फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगाचार्य ऑनलाइन सिखा रहे योगासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के कई योगाचार्य लॉकडाउन की स्थिति में ऑनलाइन योगासन सिखा रहे हैं। योगाचार्य योगाभ्यास के माध्यम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस समय योग की कक्षाएं भी नहीं चल पा रही हैं। ऐसे में योगाचार्य ऑनलाइन, सोशल मीडिया के जरिए लोगों को योग के ऐसे आसन बता रहे हैं जो कोरोना को हराने में सहायक हैं।
विज्ञापन

लोगों को व्हाट्सएप, फेसबुक व यू-ट्यूब चैनल के जरिए योगाभ्यास व संतुलित आहार की जानकारी दी जा रही है। योगाचार्य डॉ. चैतन्य बताते हैं कि कोरोना के इलाज के लिए अभी कोई दवा नहीं है।
डॉक्टरों के मुताबिक बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता से ही हम बीमारी से बच सकते हैं। योग विद्या की मान्यता के अनुसार शरीर खुद एक बेहतर डॉक्टर है। रोग प्रतिरोधक क्षमता और स्वत: ठीक होने की क्षमता को विकसित करने के लिए योग महत्वपूर्ण साधन है। डॉ.चैतन्य कहते हैं कि योग का अभ्यास शारीरिक मानसिक, सामाजिक, आध्यात्मिक स्तर को विकसित करता है। इससे रक्त संचार, पाचन, पोषण, श्वसन से संबंधित क्रियाएं सुचारू रूप से चलने लगती हैं।
विज्ञापन

सूर्य नमस्कार से बढ़ेगी क्षमता
डॉ. चैतन्य बताते हैं कि सूर्य नमस्कार के अभ्यास से शरीर के सभी प्रमुख अंग जैसे-फेफड़े, किडनी, हृदय, मस्तिष्क, लिवर की कार्यप्रणाली अच्छी हो जाती है, जिससे शरीर में बाहर के संक्रमण से लड़ने की क्षमता जागृत हो जाती है। शुरुआत में इसका पांच राउंड अभ्यास करना चाहिए। बाद में अपनी क्षमता के अनुसार अभ्यास बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग विद्या के अनुसार मुद्रा के अभ्यास से मन पर नियंत्रण तथा इम्युनिटी विकसित होती है, जिनमें ज्ञान मुद्रा और काकी मुद्रा का अभ्यास होता है।
इम्युनिटी बढ़ाते हैं योग के सभी आसन
योगाचार्य महेश योगी कहते हैं कि योग के सभी आसन इम्युनिटी बढ़ाते हैं। उनका नियमित अभ्यास करने वालों को कोरोना का डर नहीं रहेगा। वे बताते हैं कि सुबह 4 ये 6 बजे वे ऑनलाइन योगासन लोगों को सोशल मीडिया के जरिए सिखा रहे हैं। प्रतिदिन शाम 5.30 बजे से 6 बजे तक ऑनलाइन ही लोगों की जिज्ञासाओं को भी शांत किया जाता है। बताया कि इम्युनिटी बढ़ाने के लिए प्राणायाम, भस्तिका, कपालभांति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, भुजंग आसन, गोमुख आसन, सर्वांग आसन, हलासन, भारद्वाज आसन, पाद आसन, त्रिकोण आसन सहायक हैं, इनका नियमित अभ्यास करना चाहिए।
संतुलित आहार-विहार से भी बढ़ेगी प्रतिरोधक क्षमता
वैद्य आरपी पांडेय बताते हैं कि कोरोना संक्रमण से बचाव में किसी भी व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। संतुलित आहार-विहार से कोई भी व्यक्ति अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा सकता है। इसके लिए सूर्योदय के पहले उठे। नित्यक्रिया के बाद गुनगुने पानी से गरारा करें। यदि सूखी खांसी हो तो सेंधा नामक और गाय का घी मिलाकर पीठ और सीने पर हल्के हाथ से मालिश करें। सुबह गिलाए का काढ़ा बनाकर पिएं। हल्दी, काली मिर्च, सौंफ, अजवायन, मेंथी, धनिया, आंवला, सोंठ प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। इस आहर विहार से इम्यून सिस्टम मजबूत होता जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें