फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

या देवी सर्वभूतेषु तुष्टि रुपेण संस्थिता...

Sun, 10 Apr 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
उमड़े भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वासंतिक नवरात्रि में मां भगवती के दर्शन-पूजन को भक्तों की भीड़ देवी मंदिरों में उमड़ रही है। इसबार नवरात्रि तीसरे दिन चतुर्थ मां कूष्मांडा के दर्शन-पूजन को मंदिरों में पूजन और अनुष्ठान आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं का बड़ी देवकाली, अयोध्या स्थित छोटी देवकाली, जालपा देवी मंदिर, मरी माता मंदिर, पाटेश्वरी देवी जैसे प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए तांता लग रहा है। 
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य श्रुतिधर द्विवेदी के अनुसार इसबार तृतीया तिथि का क्षय है, लिहाजा द्वितीया और तृतीया का व्रत शनिवार को ही रखा गया और मां के दोनों स्वरूपों की पूजा हुई। रविवार को माता कूष्मांडा की पूजा हुई, जिनका प्रिय मंत्र है या देवी सर्वभूतेषु तुष्टि रुपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।

जुड़वा शहर अयोध्या-फैजाबाद में स्थापित प्रसिद्ध शक्तिपीठों पर श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर है। यथा शक्ति तथा भक्ति के हिसाब से श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंच मत्था टेक हवन-पूजन व अनुष्ठान कर रहे हैं। स्थानीय शक्ति उपासकों की प्रधानतम पीठ बड़ी देवकाली, अयोध्या स्थित छोटी देवकाली मंदिर, गुप्तारघाट स्थित मरीमाता, पाटेश्वरी देवी, जालपा देवी मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं का तांता दर्शन-पूजन को लग रहा है।
विज्ञापन


मां की आरती में भक्तों की लंबी कतारें दिख रही है। सुबह और शाम भक्तों की भारी भीड़ मां के दरबार में लग रही है। जुड़वा नगरी के कई स्थानों पर नवरात्र पर्व पर जागरण कार्यक्रम के साथ ही अन्य आयोजन भी शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें