फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छप्पर में आग लगने से महिला की मौत

Fri, 26 May 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना महाराजगंज क्षेत्र की पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम ग्रंट रामपुर पुवारी माझा में छप्पर में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दो बच्चे व पति झुलस गए। दोनों बच्चों को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


ग्राम ग्रंट रामपुर पुवारी में गांव के बाहर एक किनारे पूर्णमासी निषाद का छप्परनुमा मकान है जिसमें वह परिवार के साथ रहता है। बताते हैं कि गुरुवार रात लगभग दो बजे अचानक छप्पर में आग लग गई।

जब तक लोग समझ पाते आग पूरे छप्पर में फैल गई जिसमें पूर्णमासी की पत्नी लक्ष्मी (35) बुरी तरह जल गई। और उसके दो बच्चे आग की चपेट में आ गए। बाहर सो रहा पूर्णमासी भी पत्नी व बच्चों को बचाने के प्रयास में झुलस गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान रमेश निषाद ने बताया कि एंबुलेंस से लक्ष्मी व दोनों बच्चों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां पर लक्ष्मी की मौत हो गई और डेढ़ वर्ष का बच्चा लल्ला और चार साल की बेटी राधा को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर किया गया।

ग्राम प्रधान ने बताया कि सभाजीत निषाद के डेढ़ वर्ष के बच्चे की हालत गंभीर है। बताते हैं कि पूर्णमासी निषाद मजदूरी कर जीवनयापन करता है। आग से घर में सब जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें