फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर भिड़े ट्रक, चालक मरा, खलासी घायल

Fri, 26 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र के फैजाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोड़वा गांव के पास शुक्रवार भोर में गिट्टी से लदे डंपर में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक का खलासी घायल हो गया।
विज्ञापन


ट्रक में लदा रिफाइंड तेल रोड पर फैलने से कई टू व्हीलर व फोर व्हीलर वाहन फिसलने से हड़कंप मच गया। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर यातायात रोक दिया। बाद में सड़क पर मिट्टी डालकर तेल की सफाई की गई, तब दो घंटे बाद यातायात शुरू हो सका। शुक्रवार भोर लगभग तीन बजे राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-28 के गोडवा गांव के पास लखनऊ की ओर आ रहा गिट्टी से लदा ट्रक पंचर हो खड़ा था।
विज्ञापन


इसी दौरान पीछे से आ रहा रिफाइंड लदे ट्रक के चालक को नींद आ गई और वह सीधे खड़े ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में ट्रक चालक मो. अमीर असलम पुत्र साहिल अली निवासी सैलानी पुराना बाजार, जनपद बरेली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खलासी मो. फैजी बुरी तरह घायल हो गया।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में ट्रक में लदा रिफाइंड सड़क पर बहने लगा, जिससे आने वाले टू व्हीलर व फोर व्हीलर फिसलकर सड़क किनारे गड्ढे में गिरने लगे। कई वाहन पलट गए।

जिसमें करीब पांच लोग घायल हुए हैं। हालांकि कई को मामूली चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर खलासी समेत सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीण मनोज सिंह, गौतम मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद गाड़ियों की लाइन लग गई।

लाइन में खडे़ डीसीएम ट्रक को पीछे से रोडवेज बस ने फिसलते हुए टक्कर मार दी, जिससे पांच लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी सत्तीचौरा श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि फैले तेल पर मिट्टी डलवा दिया गया।
विज्ञापन


पांच लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, जिन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। रोड सही होने पर दो घंटे बाद आवागमन पूरी तरह बहाल हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें