फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीदों के आंगन में नए साल का स्वागत

Sat, 31 Dec 2016 09:40 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में शनिवार को गुप्तारघाट स्थित कंपनी गार्डेंन में नये साल की पूर्व संध्या में रही चहल-पहल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नये वर्ष के स्वागत को लेकर पूर्व संध्या पर कंपनी गार्डेंन में जश्न जैसा माहौल रहा। तीन बड़े झूलों, ब्रेक डांस, ड्रैगन, बम्पिंग जंप, बच्चों के तमाम तरह के झूले, जादूगर के पंडाल में युवा पीढ़ी और बच्चे मौज मस्ती करते रहे।
विज्ञापन


आइस्क्रीम, पॉपकार्न, बाटी चोखा की दुकानों पर भीड़ रही। बच्चों की इस मौज मस्ती के गवाह उनके माता-पिता के साथ डीएम विवेक भी थे। दुकानों पर नव वर्ष के कार्ड और केक खरीदते भी लोग नजर आये।  

युवाओं में नये वर्ष को लेकर इस कदर उत्साह कि सर्दी ने मानो उनके आगे घुटने टेक दिये हों। दोपहर में हल्की धूप दिखी तो कंपनी गार्डेन और खिल उठा। बगीचे में खिले विभिन्न किस्मों-रंगों के गुलाब खिलखिलाकर नये वर्ष का स्वागत करने को आतुर नजर आये।
विज्ञापन


भीड़ के मद्देनजर पुलिस भी सतर्क दिखी। हर किसी में वर्ष 2016 को विदा करने के साथ ही 2017 के आगमन को लेकर खुशी का माहौल दिखा। लोगों ने इसे अपने-अपने ढंग से मनाने के लिए पहले से ही योजनाएं बना रखी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें