फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं बर्दाश्त होगा हुड़दंग, रहेगी कड़ी चौकसी

Fri, 30 Dec 2016 10:56 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद में कैंट स्थित कंपनी गार्डेन पर सज गये झूले। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नववर्ष के जश्न को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस महकमे ने सतर्कता बढ़ा दी है। अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। सार्वजनिक स्थलों पर होने वाले कार्यक्रमों पर नजर रखने के लिए पर्याप्त पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


सादे वेश में भी महिला व पुरुष पुलिस कर्मियों को लगाया जा रहा है। इसी के साथ चौक-चौराहों से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर लगाये गये सीसीटीवी कैमरों को चालू कर मानीटर पर निगाह गड़ा दी गई है।

महकमे का कहना है कि विभाग की ओर से नव वर्ष के उल्लास के आनंद को बरकरार रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं, लेकिन हुड़दंग व कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  
विज्ञापन


नव वर्ष पर खुशियों के इजहार के लिए युवाओं व टीन एजर की ओर से हंगामे की तैयारी के बीच सार्वजनिक स्थलों गुलाबबाड़ी, कंपनी गार्डेन, अयोध्या राजघाट, राम पैड़ी समेत अन्य स्थलों की देर रात बम खोजी व निरोधी दस्ते ने टोह ली।

खुफिया कर्मियों ने भी मौका मुआयना कर जायजा लिया।  आम जनता से भी संदिग्ध व्यक्ति व वस्तुओं की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम व अधिकारियों को देने की अपील की गई है। चीता मोबाइल दस्ते के साथ डायल 100 दस्ते को भी सक्रिय रहने को कहा गया है।

महिला थानाध्यक्ष को भ्रमणशील रहकर निगरानी व मनचलों के खिलाफ कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया है।शुक्रवार को एसपी सिटी उदयशंकर सिंह ने बताया कि नव वर्ष के अवसर पर उल्लास में कोई खलल न पड़े और खुशियों के रंग बदरंग न होने पाएं, इसके लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।

मातहत कर्मियों को सतत निगरानी का निर्देश दिया गया है। सार्वजनिक स्थलों के साथ पार्क, उद्यान आदि में पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। सार्वजनिक स्थलों समेत पार्कों, उद्यानों व होटल-रेस्टोंरेंट पर जांच व तलाशी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें