फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी भेजने के लिए वाटरप्रूफ लिफाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रक्षाबंधन पर भाइयों को राखी भेजने के लिए डाक विभाग ने वाटरप्रूफ लिफाफे की व्यवस्था की है, जिससे बारिश के मौसम में भेजी जाना वाली राखी भीगेंगी नहीं। डाक विभाग से इसकी बिक्री शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर जेबी दुर्गापाल ने बताया कि बारिश के मौसम में अभी तक भाइयों को भेजे जाने वाली राखी व लिफाफा भीग जाता था।
अब डाक विभाग ने सुंदर, रंगीन आकर्षक वाटरप्रूफ लिफाफा बनाया है। मुख्य विपणन अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि राखी का लिफाफा मात्र 10 रुपये का है।
यह लिफाफा डिजाइनर रंगीन होने के कारण बिल्कुल अलग सा दिखाई देता है। जिससे डाकघर में इसका छटाई करने में भी आसानी होगी। इस लिफाफे का प्रयोग विदेशों में भी राखी भेजने के लिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें