फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार ढही, बुजुर्ग घायल

Tue, 26 Jul 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
गांव मे गिरा पड़ा दीवार का मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटरंगा थाना क्षेत्र के मुनमुनाबाद मजरे गरौड़ा गांव में सोमवार सुबह कच्ची दीवार के अचानक ढहने से छप्पर के नीचे सो रहे बुजुर्ग और एक भैंस चपेट में आ गए। हल्ला-गुहार पर दौड़े आसपास के लोगों ने दोनों को मलवा हटा बाहर निकाला। घायल बुजुर्ग को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मुनमुनाबाद मजरे गरौड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय रामसागर रोज की तरह अपने छप्पर में सोया हुआ था। बगल में ही उसकी भैंस बंधी हुई थी। सुबह अचानक पुरानी मिट्टी की दीवार भरभराकर ढह गई तो दीवार पर रखा छप्पर नीचे आ गया। इसमें छप्पर के नीचे सो रहा बुजुर्ग व भैंस दब गए।

हल्ला-गुहार सुन एकत्र हुए ग्रामीणों ने मलवा हटाया और दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद रामसागर को सीएचसी भेजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव वालों का कहना है कि हादसा एक घंटे पहले होता तो और भी लोग चपेट में आते। रात में परिवार के सभी नौ लोग छप्पर के नीचे सोये थे।
विज्ञापन


हालांकि अजान के बाद उठकर नित्यक्रिया के लिए जा चुके थे। प्रधान शाहिद हाशमी ने सूचना हल्का लेखपाल व पुलिस को   दी है। सीएचसी रुदौली प्रभारी अजय मोहन ने बताया कि हाथ में फ्रैक्चर होने के चलते बुजुर्ग को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें