फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में फिर उफान, तटवर्ती इलाकों में कटान तेज

Tue, 26 Jul 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिनों से जलस्तर में हो रही गिरावट के बाद सरयू फिर उफान पर है। नदी का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ने लगा है। लाल निशान से 11 सेंटीमीटर से ऊपर बह रही नदी के पानी से कछार के क्षेत्रों में हलचल बढ़ गई है। नदी के जलस्तर की रफ्तार में उतार-चढाव से तटीय क्षेत्रों में कटान तेज हो गई है।
विज्ञापन


नदी की धारा तटीय इलाकों को अपने आगोश में ले रही हैं। पहाड़ों पर हो रही बारिश से सरयू में सप्ताह भर से आई बाढ़ का असर बरकरार है। शुक्रवार से नदी के जलस्तर में गिरावट के साथ बाढ़ के कम होने का अंदेशा माना जा रहा था लेकिन रविवार की शाम से जलस्तर में शुरू हुई बढ़ोतरी सोमवार को भी जारी रही।

नदी का जलस्तर प्रतिघंटे आधे सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अवर अभियंता विनय कुशवाहा के मुताबिक, रविवार से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर सोमवार शाम चार बजे 92.840 मीटर पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को इसके 92.850 मीटर पर पहुंचने की संभावना है। दो दिनों से जलस्तर में तेजी से उतार-चढ़ाव के बाद फिर शुरू हुई बढ़ोतरी से सरयू से सटे इलाकों में कटान तेज हो गई है।
शहर के गुप्तारघाट के तटीय मीरनघाट, निर्मली कुंड, परिक्रमा मार्ग आदि क्षेत्रों को छूकर निकल रही सरयू के उफान से कटान बढ़ने लगी है।

बाढ़ के पानी से सदर तहसील के पूरा व मया ब्लॉक क्षेत्र के मूडाडीहा, सलेमपुर, पिपरी संग्राम, सैवरहवा, अव्वलकिता, धनी का पुरवा, गिलन्ट, माझा रामपुर पुवारी, मडना माझा, काजीपुर माझा में बसे लोगों की धड़कने फिर तेज हो गई है।

बाढ़ का पानी कम होने से राहत की उम्मीद कर रहे पानी से घिरे गांव के लोग जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद फिर से सहम गए हैं। राजस्व कर्मी बाढ़ प्रभावित इलाकों में कैंप कर बाढ़ क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें