बीकापुर। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अश्लील फोटो पोस्ट कर उसे वायरल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक युवक के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के रामनगर चौराहा निवासी भाजपा कार्यकर्ता आनंद पांडेय की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोप है कि रामनगर चौकिया निवासी अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाकर प्रधानमंत्री की अश्लील फोटो पोस्ट कर उसे वायरल कर दिया।
इससे लोगों की भावनाएं आहत र्हुइं हैं। चौकी प्रभारी अभिनंदन पांडेय ने बताया कि आरोपी अखिलेश यादव के विरुद्ध आईटी एक्ट में केस दर्ज करके विवेचना की जा रही है।