फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों की शपथ के लिए तैयारियां शुरू

Mon, 14 Dec 2015 11:02 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव की सरकार के मुखिया सहित ग्राम पंचायत सदस्यों के शपथ ग्रहण के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शासन ने प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के निर्वाचित उम्मीदवार को शपथ दिलाने के लिए निर्देश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


निर्देश के मुताबिक, जिले में अधिसूचना 18 दिसंबर को जारी होगी। 20 दिसंबर तक शपथ दिलाया जाना है। इसके बाद 26 दिसंबर को ग्राम पंचायत की पहली बैठक के लिए तिथि तय की गई है।

बताया गया है कि विभाग से जीते प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों की सूची आने के बाद शपथ ग्रहण के लिए तैयारियों में तेजी लाई जाए।

जिले के 835 ग्राम पंचायतों में अब उन ग्राम पंचायतों की तलाश की जाने की तैयारी भी बताई गई है। जिन ग्राम पंचायतों में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव नही हो पाए हैं। वह संघटित नहीं हो पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें