फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित समय से तीन मिनट पहले अयोध्या पहुंची उपराष्ट्रपति की विशेष ट्रेन

विज्ञापन
अयोध्या में प्रेसिडेंशियल ट्रेन से अयोध्या रेलवेस्टेशन पहुंचे उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू,? - फोटो : FAIZABAD
विज्ञापन
अयोध्या। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन मिनट पूर्व 10:57 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची।
विज्ञापन

उनके साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी मौजूद रहे। स्टेशन पर उनका स्वागत जिले के महापौर, सांसद, विधायकों के साथ रेलवे व जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने किया।
करीब 10 मिनट तक औपचारिक भेट के बाद वह स्टेशन से बाहर निकले और सड़क मार्ग से रामलला के दर्शन करने के लिए प्रस्थान कर गये। दोपहर करीब 2:45 बजे वह इसी ट्रेन से वाराणसी के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति की छह बोगी की प्रेसिडेंशियल ट्रेन शुक्रवार सुबह करीब 10:57 बजे अयोध्या रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-एक पर पहुंची। यहां उपराष्ट्रपति का स्वागत महापौर त्रषिकेश उपाध्याय ने किया।
उसके बाद सांसद लल्लू सिंह, विधायक अमित सिंह चौहान, वीपी गुप्ता, रामचंदर यादव व विधान परिषद सदस्य हरिओम पांडेय ने बुके देकर स्वागत किया।
यहां मौजूद अयोध्या मंडल के कमिश्नर नवदीप रिणवा, डीएम नितीश कुुमार, एडीजी जोन बृजभूषण, आईजी कविंद्र प्रताप सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, रेलवे के लखनऊ मंडल के डीआरएम एसके सपरा, सीनियर डीओएम कृष्णकांत रोरा, सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा, अयोध्या स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने किया।
उपराष्ट्रपति ने सभी का मुस्कुरा कर अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद वह विशेष वाहन में सवार होकर रामलला के दर्शन के लिए गये। इस दौरान स्टेशन के मुख्य परिसर के सामने संस्कृति विभाग ने उनके स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।
उपराष्ट्रपति ने अपने वाहन के अंदर से हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। उपराष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर अयोध्या रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। प्लेटफार्म नंबर एक को पूरी तरह सील किया गया था।
ट्रेन के दोनों तरफ 50-50 मीटर की दूरी तक आरपीएफ व जीआरपी के जवान तैनात थे। किसी को भी इस ट्रेन के पास जाने की इजाजत नहीं थी। वहीं, राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व पूरे स्टेशन परिसर की बम व डॉग स्कवॉयड द्वारा सघन तलाशी ली गई।
इस दौरान श्रीराम अस्पताल से व रायगंज मोहल्ले से रेलवे स्टेशन आने वाले रास्ते को भी सील कर दिया गया था। इस अवसर पर करीब 40 क्विंटल फूलों से पूरे स्टेशन परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था।
रैंप को आकर्षक टेंट से कवर कर दिया गया था। यहां दोनों तरफ रंग-बिरंगे महकते फूलों के गुलदस्ते लगाए गए थे, साथ इत्र छोड़ने वाले विशेष पंखे भी लगे थे। राज्यपाल के स्वागत करने के लिए लाल गुलाब के फूलों का गुलदस्ता राजधानी लखनऊ से मंगवाया गया था।
स्टेशन को चमकाने के लिए रात से लेकर सुबह तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसमें स्टेशन पर मशीनों के द्वारा लगातार पोछा लगाया जाता रहा, तो दर्जन भर से ज्यादा कर्मी स्टेशन के खंभे, सीट, रेलिंग को कपड़े से चमकाते रहे।
अयोध्या से अयोध्या कैंट तक के रेल मार्ग की सफाई के लिए नगर निगम के करीब डेढ़ सौ कर्मचारी लगाए गये थे। उपराष्ट्रपति के आगमन से उनके प्रस्थान के दौरान आने वाली अन्य यात्री ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर तीन से गुजारा गया।
यात्रियों ने आने जाने के लिए पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग के बगल से बने रास्तों का प्रयोग किया। उपराष्ट्रपति के अयोध्या दर्शन पूजन जाने के दौरान स्टेशन के बाहर बने फुट ओवरब्रिज से यात्रियों को आने जाने दिया गया। वहीं, यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म नंबर तीन के बगल स्थित रेलवे कालोनी में अस्थाई टिकट व आरक्षण केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें