अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में प्रत्येक शनिवार को स्वैच्छिक श्रमदान व साफ-सफाई अभियान के क्रम में शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रविशंकर सिंह ने परिसर के पं. दीनदयाल उपाध्याय (ईडीपी) भवन के सामने झाडू लगाकर साफ-सफाई की गई।
विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में प्रात: आठ बजे स्वैच्छिक श्रमदान व साफ-सफाई अभियान के बाद कुलपति ने मुख्य परिसर से लेकर दीक्षा भवन तक विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर साफ-सफाई का जायजा लिया। कुलपति ने शिक्षकों एवं कर्मचारियों को विश्वविद्यालय में नैक मूल्यांकन होने तक इस अभियान को जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
यह अभियान मुख्य परिसर से आईईटी परिसर तक चला। इस अभियान में प्रो. आरके सिंह, डॉ. विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ. शशि सिंह, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. राजेश सिंह कुशवाहा, डॉ. आरएन पांडेय, डॉ. मुकेश वर्मा, डॉ. सघर्ष सिंह, डॉ. शैलेन्द्र सिंह, डॉ. देवेन्द्र वर्मा अन्य उपस्थित रहे।