फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलपति बोले, नए साल में एनडी विश्वविद्यालय को बनाएंगे समृद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज मेें नववर्ष 2021 के आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय के स्टाफ व विद्यार्थियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की वर्ष 2021 की किसान डायरी का विमोचन किया।
विज्ञापन

बीते वर्ष की उपलब्धियों के बारे में जानकारी देते हुए कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय का अच्छे ग्रेड के साथ मूल्यांकन, पूरे प्रदेश में सर्वप्रथम ऑनलाइन क्लासेज चलाकर परीक्षा का रिजल्ट घोषित करना, छात्रों को रोजगार दिलवाना और अप्रयोज्य भूमि को विकसित कर शोध क्षेत्र बनाना, कृषि विज्ञान केंद्रों का राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार, लगभग एक अरब रुपये की परियोजनाएं प्रमुख उपलब्धियां रहीं।
इसके अलावा कई वर्षों से लंबित कर्मचारियों को एसीपी प्रदान करना, जीपीएफ व यहां के लगभग 60 छात्रों का जेआरएफ क्वालीफाई कर देश के नामचीन विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाना भी मुख्य उपलब्धियों में शामिल रहा। भविष्य की परिकल्पना करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व श्रमिकों के रुके कार्यों को नियमानुसार पूरा करेंगे और विश्वविद्यालय को समृद्धि व आत्मनिर्भरता की तरफ ले जाएंगे। छात्रों को नई शिक्षा नीति के अनुसार शिक्षा देकर स्वरोजगार के प्रति आकर्षित करना भी प्रमुख उद्देश्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें