इस दौरान प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों ने अलग-अलग जगहों पर करीब 2000 पौधे लगाए और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए लोगों से अधिकाधिक पौधरोपण की अपील की।
रविवार की सुबह पुलिस लाइंस में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मंडलायुक्त सूर्य प्रकाश मिश्र, डीआईजी विजय कुमार गर्ग, एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ अरविंद मालप्पा बंगारी, एसपी सिटी आरएस गौतम, एसपी ग्रामीण कुलदीप नारायण, सीओ सिटी यमुना प्रसाद आदि ने अलग-अलग पौधे रोपे।
इसके साथ रंगमहल मंदिर के महंत रामशरण दास, नाका हनुमानगढ़ी के पुजारी रामदास, भाजपा नेता अभय सिंह आदि ने भी पौधरोपण किया।
वहीं कैंट थाना परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट जयशंकर त्रिपाठी, एसडीएम सदर अमित कुमार सिंह, एसपी सिटी आरएस गौतम, भाजपा नेता रूपेश ओझा आदि ने पौधा लगाया और लोगों से पौधरोपण की अपील की।
दूसरी ओर एसएसपी के आह्वान पर जिले के सभी थानों, कोतवाली व पुलिस क्षेत्राधिकारियों के कार्यालय में पौधे रोपे गए। इसमें क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्षों ने पौधरोपण किया।
उधर वन विभाग के वन महोत्सव में पांचवें दिन दो स्थलों पर पौधरोपण कार्यक्रम मनाया गया। मया रेंज में चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग पर मौनी बाबा के पास प्रधान प्रतिनिधि अवधेश यादव ने बरगद का पौधा लगाया।
यहां कुल 100 पौधे रोपे गए। प्रभागीय वनाधिकारी आरपी वर्मा ने भी पौधा लगा लोगों से अधिकाधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। वहीं पुलिस लाइंस में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों सहित संत-महंत ने पौधे लगाए।