फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई व पक्षकारों ने खोदाई स्थल का किया निरीक्षण

Sun, 05 Jul 2015 10:32 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने खोदाई स्थल पर बने ट्रेंचों की बारिश में बही मिट्टी की पटाई व दरेशी कराई। ढीले हुए तिरपालों की रस्सी को कसवाने का कार्य करवाया।
विज्ञापन


एएसआई के एए हाशमी, एनके सिन्हा, पर्यवेक्षक टीएम खान व एसके सिंह, विवादित परिसर के रिसीवर व मंडलायुक्त एसपी मिश्र, निर्मोही अखाड़े के वकील रणजीत लाल वर्मा, हाजी महबूब, हरदयाल शास्त्री, पुजारी रामदास, खालिक अहमद, एम हसबुल्ला विवादित परिसर स्थित खोदाई स्थल पर लगभग 11 बजे पहुंचे।
विज्ञापन


टीम ने समूचे खोदाई स्थल का निरीक्षण किया। पक्षकार हाजी महबूब और निर्मोही अखाड़े के वकील रणजीत लाल वर्मा ने बताया कि खोदाई के दौरान बनाए गए ट्रेंचों की बह गई मिट्टी की पटाई का कार्य कराने के साथ तिरपालों की ढीली हुई रस्सियों को कसवाने का कार्य करवाया गया है। देर शाम टीम परिसर से वापस लौट गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें