बीएसए प्रदीप कुमार द्विवेदी ने शनिवार को मिल्कीपुर और सोहावल के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न कारणों से दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया व आठ का वेतन रोके जाने का निर्देश दिया।
साथ ही एक को प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी और सात से स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएसए ने मिल्कीपुर ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत शशि कुमारी, वंदना श्रीवास्तव, छाया, रुचि पांडेय, बरक्सा, सूर्य कुमार, बबिता सिंह, रामलहुक का वेतन रोका है। विनोद कुमार वर्मा, आशा सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
पूनम को प्रतिकूल प्रविष्टि, रामलखन, आरती सिंह, मीरा देवी, अंजू देवी, सोहावल शिक्षा क्षेत्र के मो. निजाम, देव नारायन और पिंकी जायसवाल से स्पष्टीकरण तलब किया है।