अयोध्या। जिले में शुक्रवार को दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. अजय राजा ने बताया कि नाका शिव नगर स्थित निवासी एक युवती दो सप्ताह पूर्व नीदरलैंड से आई थी।
गले में खराश व फ्लू के लक्षण होने के कारण उसने कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सामान्य लक्षण होने के कारण उसे होम आइसोलेट किया गया है।
वहीं, मिल्कीपुर के कुचेरा निवासी एक युवक ने लखनऊ में कोरोना जांच कराई थी, जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दिए गए फोन नंबर पर स्वास्थ्य विभाग ने संपर्क किया तो वह गलत पाया गया, जिसके कारण मरीज को चिह्नित नहीं किया जा सका है।