फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच अभियान में खाद की दो दुकानें निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले में गुरुवार को उर्वरक की दुकानों पर तहसीलवार गठित टीमों ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान तमाम अनियमितताएं मिलने पर दो दुकानों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जबकि, संदेह होने पर 21 उर्वरक व दो कीटनाशी का नमूना भी लिया गया है। जिले भर में एक साथ चले अभियान से उर्वरक विक्रेताओं में दिन भर हलचल रही।
जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने व कालाबाजारी को रोकने के मकसद से गुरुवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर टीमों ने अभियान चलाया।
बताया कि सदर तहसील में उन्होंने स्वयं, भूमि संरक्षण अधिकारी ने बीकापुर, सहायक निबंधक सहकारिता ने रुदौली, सहायक निदेशक मृदा परीक्षण ने मिल्कीपुर एवं अपर जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने सोहावल तहसील क्षेत्र में जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन

जिसके अनुपालन में जिले की 38 दुकानों पर जांच की गई और 21 उर्वरक व दो कीटनाशी का नमूना लिया गया। निरीक्षण के समय बिना किसी सूचना के दुकान बंद मिलने के कारण मेसर्स पटेल खाद भंडार चिरौधापुर व मेसर्स प्रकाश बंधु फर्टिलाइजर मऊ शिवाला का लाइसेंस निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें