फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार सिपाही को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम राजेपुर के पास अयोध्या-अंबेडकर नगर मार्ग पर बुधवार सुबह एक अज्ञात वाहन को बाइक सवार सिपाही को रौंद दिया। हादसे में सिपाही की मौत हो गई।
विज्ञापन

जनपद जौनपुर के शाहगंज थाने में तैनात आरक्षी रवीश चक्रवती बुधवार को बाइक से अपने घर बाराबंकी जा रहा था। थाना महाराजगंज के राजेपुर गांव के पास बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
थाना प्रभारी महाराजगंज वीरेंद्र कुमार राय, चौकी प्रभारी पूरा बाजार अश्वनी प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल कांस्टेबल को जिला चिकित्सालय भेजा।
विज्ञापन

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कांस्टेबल सिपाही के घरवालों व थाना शाहगंज जिला जौनपुर को दुर्घटना से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें