इलाहाबाद से आई बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वायड) टीम ने मोर्चा संभाल लिया। रेलवे के दोनों ही बलों के 85 फीसदी से अधिक जवानों को केवल अयोध्या में तैनात किया गया है।
सावन झूला मेला के लिए बीते साल की तुलना में इस वर्ष अधिक फोर्स रेलवे के दोनों बलों को अलॉट की गई है। बाहर से आये जवानों में से ज्यादातर को अयोध्या में लगाया गया है।
मेला समाप्ति के आखिरी दो दिनों में इन जवानों की असल परीक्षा होगी, जब स्टेशनों पर भीड़ का रेला उतरेगा और घरों को रवाना होगा। बीडीएस, डाग स्क्वायड, व एनएलजेडी (नॉन लीनियर जंक्शन डिडेक्टिव डिवाइस) के साथ स्टेशनों को खंगालने का काम शुरू हो चुका है।
इसमें जिला पुलिस ने भी अपने जवानों को उतारा है। दोनों स्टेशन पर सुरक्षा कर्मियों का पहरा बैठा दिया गया है। कोई यात्री बिना डीएफएमडी से गुजरे अंदर-बाहर नहीं हो सकता।
जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा, आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सोमवार को अपनी-अपनी टीमों के साथ निगहबानी और संदिग्धों की तलाशी में लगे रहे।