अयोध्या। निर्मोही अखाड़ा में पंचों की हुई बैठक के बाद निर्मोही अखाड़े के वकील रणजीत लाल वर्मा ने कहा कि रामजन्मभूमि मामले पर हमारी महत्वपूर्ण मौजूदगी थी जिसको सुप्रीम कोर्ट ने माना है। पीएमओ से ट्रस्ट बनेगा, उस ट्रस्ट में हम भी शामिल होंगे।
जनरल सेक्रेटरी या प्रेसिडेंट का पद निर्मोही अखाड़ा को मिलना। पीएम ऑफिस रजिस्ट्री से पत्र भेजा जाएगा। ट्रस्ट में शामिल करने के लिए हम मांग रखेंगे। इस ट्रस्ट में हमारे सारे पंचों को रखा जाए और महत्वपूर्ण पद भी सरपंच को दिया जाए। निर्मोही अखाड़ा का हर पंच राममंदिर का निर्माण चाहता है।