अयोध्या। राममंदिर निर्माण सहयोग मंच के राष्ट्रीय सह संयोजन एवं इंटरनेशनल सिख वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन के जनरल सेक्रेटरी जसवीर सिंह मंडेर ने पत्रकार वार्ता में कहा कि विश्व के श्रीराम के सभी अनुयायी राममंदिर निर्माण चाहते हैं। अब पूरे देश के साधु राममंदिर बनवाने के लिए आपस में लड़ रहे हैं और सरकार से मांग कर रहे हैं लेकिन यह उचित नहीं है।
साधु इस मामले में न पड़ें। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मोदी जी एवं योगी जी जो ट्रस्ट बनाएंगे वही मंदिर का निर्माण करेगा। कहा कि सिख समुदाय बिना चंदे के सेवाभाव से शामिल होगा। ट्रस्ट का मुखिया योगी आदित्यनाथ जी को होना चाहिए।