फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने दो बाइकों को मारी टक्कर, बालक की मौत

Mon, 30 May 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
विज्ञापन
महराजगंज में हादसे के बाद जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज के पूरा चौकी क्षेत्र के फैजाबाद-अकबरपुर राजमार्ग पर कुर्की चौराहे के पास सोमवार शाम ट्रक ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। इसमें एक बालक की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के बाकर गंज निवासी विजय गुप्ता (32) पुत्र बैद्यनाथ गुप्ता सोमवार को अपने चचेरे भाई संतोष गुप्ता (73), हिमालय गुप्ता (11) व आदर्श गुप्ता (8) को बाइक से अपने घर ले जा रहे थे। इसके साथ ही साथ दूसरी बाइक पर एक दंपती अकबरपुर की ओर जा रहे थे।

कुर्की चौराहे के पास ट्रक ने दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया लेकिन रास्ते में ही हिमालय पुत्र हरिओम गुप्ता की मौत हो गई।
विज्ञापन


वही संतोष, आंचल, विजय, आदर्श व महिला का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। आदर्श व संतोष को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। शेष का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। उधर मौका पाकर ट्रक चालक मय गाड़ी भाग गया। थानाध्यक्ष बूजेश सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी पर घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें