कानपुर में गंगा नदी पर पुल की मरम्मत होने से उस ट्रैक से गुजरने वाली दिल्ली की ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। डायवर्जन से लखनऊ-बरेली-मुराबाद ट्रैक पर खासा दबाव बढ़ गया है। इस वजह से फैजाबाद होकर गुजरने वाली कई महत्वूर्ण ट्रेनें जहां-तहां फंसी हुई हैं।
हालत इतने खराब कि डाउन सुपरफास्ट कैफियात एक्सप्रेस सुबह पांच बजे के बजाय करीब 11 घंटे बाद फैजाबाद होकर गुजरी।
सूत्रों के अनुसार डायवर्जन से मुरादाबाद-लखनऊ ट्रैक पर ट्रेनों का खासा दबाव है।
यह परिवर्तन 11 अक्तूबर तक लागू रहेगा। रविवार को फैजाबाद होकर गुजरने वाली उस ट्रैक की डाउन सरयू यमुना एक्सप्रेस 09 घंटा, डाउन दून एक्सप्रेस 04 घंटा, डाउन दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस 06 घंटा तथा डाउन किसान एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चली।
इन ट्रेनों से यात्रा कर रहे लोगों के परिजन उनके फैजाबाद पहुंचने का इंतजार करते रहे। स्टेशन मास्टर कार्यालय ने परिवर्तन 11 अक्तूबर तक रहने की बात कही है।