फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा, दो किसानों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। गोसाईगंज थाना अंतर्गत बोधीपुर गांव के पास रविवार की सुबह शारदा सहायक नहर से सड़क पर घूमते वक्त एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब पंद्रह फुट गहरी खाई में पलट गया। इसके नीचे दबकर दो किसानों की मौत हो गई। दोनों किसान ट्रैक्टर से गेहूं की मड़ाई हेतु डीजल लेने जा रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिलोकपुर मेरे दफ्फरपुर गांव निवासी राम बोध वर्मा (45) पुत्र राम मूरत रविवार सुबह अपने निजी ट्रैक्टर से रामलाल गौड़ (48) पुत्र सीताराम तथा अवनीश वर्मा (18) पुत्र मनीराम के साथ महबूबगंज स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने हेतु जा रहे थे। इस दौरान बोधीपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर से सडक़ पर घूमते वक्त अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और करीब पंद्रह फुट गहरी खाई में पलट गया।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे हुए लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। जिसमें राम लाल गौड़ की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि राम बोध वर्मा ने मंडलीय चिकित्सालय दर्शन नगर ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। तीसरे घायल युवक अवनीश का इलाज किया जा रहा है। वहीं गांव के दो लोगों की मृत्यु से पूरे गांव में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज आशुतोष मिश्र ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें