अयोध्या। जिले में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रविवार को को 73 व्यक्तियों के विरूद्व 56 अभियोग दर्ज किया गया। इसमें हैदरगंज में 13, कोतवाली नगर में 10, पूराकलंदर में 8, महराजगंज में 7, इनायतनगर में 6, मवई में 4, कैंट में 2, रुदौली, मवई, पटरंगा, गोसाईगंज, कोतवाली अयोध्या, खंडासा में एक-एक लोगों पर केस दर्ज किया गया। इस दौरान 449 वाहनों को चेक किया गया, जिसमें 410 वाहनों का चालान किया गया व 13 वाहनों को सीज किया गया।
इसको मिलाकर जनपद में अब तक 1568 व्यक्तियों के विरुद्ध कुल 798 अभियोग पंजीकृत किया जा चुका है। इसके अलावा अब तक 21 हजार 261 वाहनों को चेक किया गया, जिसमें 10 हजार 349 वाहनों का चालान किया गया जबकि 1039 वाहनों को सीज किया जा चुका है।
जनपद में अब तक 3 लाख 73 हजार 6 सौ रुपए समन शुल्क भी वसूला गया। इसके अलावा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने व आपत्तिजनक पोस्ट करने पर थाना कोतवाली नगर में चार, कोतवाली अयोध्या, बीकापुर, पूराकलंदर व इनायतनगर में दो-दो, कैंट, हैदरगंज, खंडासा व थाना तारून में एक-एक केस मिलाकर कुल 16 केस दर्ज किया जा चुका है।