फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में गिरा ट्रैक्टर मजदूर की जान गई

Sat, 03 Oct 2015 10:10 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हैदरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर ट्रैक्टर व लिफ्टर मशीन गहरे गड्ढे में जा गिरी। इसमें एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


तारुन के करनाईपुर निवासी नूर मोहम्मद की लिफ्टर मशीन ट्रैक्टर से बांधकर छत डालने के लिए ले जाई जा रही थी। ट्रैक्टर व मशीन पर कई मजदूर सवार थे।

तकमीनगंज गांव में विसुही नदी के पुल के पास ढाल पर मुड़ते ही ट्रैक्टर व मशीन गड्ढे में पलट गई। ट्रैक्टर पर बैठा विपिन कुमार (20) पुत्र राजितराम निवासी मंशादुबे का पूरा सोनौरागाउपुर थाना तारुन उसके नीचे दब गया।

जबकि अन्य मजदूर छिटककर गिर गए। इसमें से रामप्रकाश गंभीर घायल हो गया। चालक व अन्य मजदूर भाग निकले। हैदरगंज व तारून थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी मंगाकर गड्ढे से मशीन व ट्रैक्टर को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


ट्रैक्टर के नीचे दबे मजदूर विपिन की मौत हो चुकी थी। दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद को लेकर उलझी रही। कुछ देर बाद हैदरगंज पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवाया।

जबकि घायल रामप्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हैदरगंज थाना प्रभारी कमलापति ओझा ने बताया कि विपिन के पिता राजितराम ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें