फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से जमा होंगे ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म

Thu, 09 Jun 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के बीटेक, एमसीए, एमबीए व आवासीय परिसर के पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं को 10 से 20 जून तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा करना होगा।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि महाविद्यालयों को 22 जून तक विश्वविद्यालय में परीक्षा शुल्क जमा करने का निर्देश दिया गया है। यदि 22 तक परीक्षा शुल्क जमा नहीं हुआ तो इसकी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रबंधन की होगी। वर्ष 2016 की परीक्षा के लिए अवध विश्वविद्यालय ने तैयारी शुरू कर दी है।

परीक्षा नियंत्रक एएम अंसारी ने गुरुवार को बताया कि बीटेक द्वितीय, चतुर्थ, षष्ठ एवं अष्टम सेमेस्टर, एमसीए द्वितीय व चतुर्थ, एमबीए द्वितीय व चतुर्थ, आवासीय परिसर से संचालित सभी पाठ्यक्रमों, एमए, एमएससी की द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर, एलएलबी द्वितीय, तृतीय, पंचम, षष्ठ एवं न्यू कोर्स के द्वितीय, तृतीय व पंचम, षष्ठ व अष्टम का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 10 जून से 20 जून के मध्य जमा होगा। महाविद्यालय प्रबंधन को 22 जून तक परीक्षा शुल्क विश्वविद्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें