राज्यपाल के आगमन को लेकर तैयार पांडाल
- फोटो : अमर उजाला
सूबे के राज्यपाल 10 जून को दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में आ रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटों संग फोर्स की तैनाती कर दी है। आगमन स्थल से कार्यक्रम स्थल तक ड्यूटी लगाई गई है।
राज्यपाल रामनाईक शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से दोपहर सवा दो बजे हवाईपट्टी पर पहुंचेंगे। यहां से वह कार से अयोध्या में दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही महंत नृत्य गोपालदास के 78वें जन्मोत्सव समारोह में शामिल होंगे।
जिला प्रशासन ने फ्लीट से लेकर कार्यक्रम स्थल के गेट, उद्घाटन स्थल, मंच की व्यवस्था और इसके इर्द-गिर्द, सभा स्थल समेत कार्यक्रम के चार अन्य स्थलों पर मजिस्ट्रेटों के साथ फोर्स की तैनाती की गई है। पार्किंग की व्यवस्था के लिए एआरटीओ को लगाया गया है। डीएम कार्यालय ने भी मजिस्ट्रेटों के लगाए जाने की पुष्टि की है।