फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खोदे गड्ढों की होगी बैरीकेडिंग : एडीजी

Sun, 19 Mar 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
एयरपोर्ट क शनिवार को निरीक्षण करते मंडलायुक्त गौरव दयाल,जिलाधिकारी नितीश कुमार व अन्य।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। नवरात्रि, रामनवमी व अन्य पर्व पर अयोध्या में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों व स्नान घाटों पर पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पर्व से पूर्व सभी थानों में शांति कमेटी की बैठकों व धर्म गुरुओं के साथ वार्ता का उनके सुझाव लिए जा रहे हैं। यह जानकारी एडीजी जोन लखनऊ पियूष मोर्डिया ने दी। रामनवमी मेले व मुख्यमंत्री के दौरे से पहले वे शनिवार को अयोध्या में सुरक्षा इंतजाम भांपने पहुंचे थे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वर्तमान में अयोध्या में रामपथ का निर्माण चल रहा है, इसके तहत सड़क चौड़ीकरण का कार्य हो रहा है। सड़कों के किनारे गड्ढे खोदे गए हैं, मेले के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए गड्ढों के किनारे बैरिकेडिंग कराई जाएगी। इसके अलावा भीड़ नियंत्रण के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। अयोध्या के मुख्य दबाव वाले क्षेत्र सरयू घाट, हनुमानगढ़ी, श्रीरामजन्मभूमि व कनक भवन समेत अन्य प्रमुख मठ मंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
एडीजे ने कहा कि शासन का निर्देश है कि अयोध्या में किसी तरह के संसाधनों की कमी न हो, जो आवश्यकता हो उसे तुरंत उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान उनके साथ आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी मुनिराज जी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


एसपी प्रोटोकाल व एसपी ट्रैफिक की हो सकती है तैनाती
एडीजी ने संकेत दिए कि जिले में यातायात अधीक्षक और अधीक्षक प्रोटोकाल की भी तैनाती हो सकती है। जिले में एसपी प्रोटोकाल व यातायात के लिए शासन स्तर से समीक्षा की जा रही है। पर्यटक थाना भी अयोध्या में खोलने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें