फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: बारिश बनीं आफत, बिजली गिरने से युवक की मौत, दूसरा झुलसा

Sat, 18 Mar 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
देवकाली क्षेत्र में तेज हवा व बारिश से परेशान हुए राहगीर
विज्ञापन
अयोध्या। मौसम का मिजाज शनिवार को भी बिगड़ा रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद अचानक काले बादलों ने डेरा डाल दिया, इसके चलते दिन में ही रात का नजारा हो गया। इसके बाद तेज गरज व चमक के बीच करीब घंटे भर कहीं तेज तो कहीं मध्यम वर्षा भी हुई। कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। आकाशीय बिजली से एक युवक की मौत हुई है और दूसरा झुलस गया।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर बाद आसमान में अचानक काले घने बादलों ने डेरा डाल दिया। हालत यह हो गई कि सड़क पर चल रहे वाहनों को लाइट जलानी पड़ी। शाम करीब 3:30 बजे बारिश का दौर शुरू हुआ जो करीब घंटे पर जारी रहा। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में कहीं तेज तो कहीं मध्यम वर्षा हुई। बीकापुर के देवकली गांव के नंदूपुर में निर्माणाधीन एएनएम सेंटर पर शाम करीब 4 बजे बिजली गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर के भाई मौजीलाल निवासी बहराइच की मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर सुनील (26) निवासी बहराइच गंभीर रूप से झुलस गया। कोतवाल राजेश राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बीकापुर के लुत्फबाद बछौली के गंगा तिवारी का पुरवा में शनिवार शाम बिजली गिरने से विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के हूंसेपुर मजरे बीरमपुर में शाम करीब 4:30 बजे बिजली से रामनाथ की भैंस की मौत हो गई।
गेहूं व सरसों की फसल को भारी नुकसान
कुमारगंज प्रतिनिधि के अनुसार आसपास के क्षेत्रों में बारिश के साथ छोटे आकार के ओले भी पड़े। साथ ही तेज हवाओं के कारण गेहूं, राई एवं धनिया की फसल जमीन पर गिर गई। रुदौली प्रतिनिधि के अनुसार यहां ओले नहीं गिरे। ग्राम मानापुर के किसान राम बहादुर ने बताया कि हल्की हवा से गेहूं को नुकसान नहीं हुआ है। काशीपुर के शिव नारायण लोधी ने बताया कि सरसों की फसल को नुकसान पहुंचा। गेहूं और आम की फसल को फायदा हुआ है। बारुन क्षेत्र के प्रगतिशील किसान सभाराज मौर्य का कहना है कि इस समय रबी सीजन की फसलें पककर खेतों में तैयार खड़ी है, साथ ही सरसों की कटाई-मड़ाई चल रही है। बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार टमाटर बेल्ट सेमरा, बिलारी माफी, तेंदुआ माफी, रसूलपुर में खेत में तैयार टमाटर की फसल को नुकसान हुआ है। उमरनी पिपरी निवासी किसान कपिल देव पाठक ने बताया कि 2 बीघा सरसों खेत से कटकर मड़ाई के लिए रखी थी, भीग जाने से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


बारिश से गिरा अधिकतम पारा, 24 घंटे में बारिश के आसार
-कृषि विवि कुमारगंज के मौसम विभाग के डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार आगामी 24 घंटे बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना बनी रहेगी। बारिश से तापमान करीब 6 डिग्री गिरकर 25.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें