फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हुई बरसात, किसान परेशान

Sat, 04 Jul 2015 11:00 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में पानी न गिरने से किसान बेरन रोपने के लिए आकाश ताकता रह गया। उमस-गर्मी से आमलोग परेशान हो उठे। अब मौसम विभाग छह और आठ जुलाई को पुरवा -पछुआ हवा के घालमेल से थोड़ी-बहुत वर्षा होने की बात कह रहा है। सात जुलाई को नया आंकड़ा आने पर विभाग नया अनुमान जताएगा।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग कुमारगंज के अनुसार पांच-छह जुलाई को देवरिया, बलिया, गोरखपुर में तो 20-25 मिली मीटर तक वर्षा होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। लेकिन फैजाबाद, सुल्तानपुर, अमेठी, बाराबंकी के लोगों को हवा निराश कर रही हैं। छह और आठ जुलाई को पुरवा और पछुआ हवा चलने की वजह से थोड़ी-थोड़ी वर्षा होने की उम्मीद बन रही है।

नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को मिले डेटा में चार-पांच को वर्षा का अनुमान था। शुक्रवार के डेटा से इस दिन वर्षा गायब हो गई। पांच जुलाई की शाम के बाद से छह जुलाई तक पुरवा-पछुआ हवा चलेगी।
विज्ञापन


सात को केवल पछुआ हवा चलेगी। आठ को फिर दोनों हवाएं अदल-बदल कर आएंगी। छह को 10 मिमी. तक तथा आठ को भी कुछ वर्षा होने का अनुमान है। कहा, पछुआ हवा से वातावरण में नमी 62 व 50 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें