फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट निकालने के साथ नए सत्र की तैयारी

Fri, 03 Jul 2015 11:57 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन खत्म हो गया है। अब परीक्षा विभाग की ओर से जल्द से जल्द सारे पाठ्यक्रमों का रिजल्ट घोषित किया जा रहा है। इसी के साथ विवि में नए शैक्षिक सत्र की तैयारी भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा कि सीटों के निर्धारण के लिए संबद्ध कॉलेजों से शिक्षकों की सारी जानकारी मांगी गई है। शिक्षक के सापेक्ष सीटें तय की जाएंगी। कुलपति स्तर से जल्द सीटों का निर्धारण कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि विवि का नया शैक्षिक सत्र 2015-16 कुछ दिनों बाद 16 जुलाई से शुरू होगा।

नए सत्र की आहट देख विवि ने जल्द कक्षाएं शुरू कराने की तैयारी शुरू कर दी है। अभी हाल में मुख्य परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन खत्म हुआ है। अब कॉलेजों से जैसे-जैसे प्रायोगिक व मौखिक परीक्षा के अंक भेजे जा रहे हैं, वैसे-वैसे रिजल्ट भी घोषित किया जा रहा है।
विज्ञापन


अब तक कई कॉलेजों का बीकॉम, बीएससी व बीए का रिजल्ट निकल चुका है। रिजल्ट घोषणा के साथ कुलपति प्रो. जीसीआर जायसवाल ने नए शैक्षिक सत्र की तैयारी भी मुकम्मल करने का निर्देश संबंधित लोगों को दे रखा है। हालांकि अभी संबद्ध कॉलेजों की सीटें नहीं निर्धारित हुईं हैं।

इससे कॉलेजों में प्रवेश नहीं हो पा रहा है। कॉलेजों की ओर से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए केवल छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। बताया जा रहा कि कॉलेजों की फाइलें विवि में पहुंच चुकी हैं। जल्द सीटों का निर्धारण होगा।

दूसरी ओर कुछ दिनों पहले कुलपति ने प्रवेश समिति की बैठक आयोजित करा नए सत्र के लिए दिशा-निर्देश जारी करा दिया है। उम्मीद जताई जा रही कि नया सत्र इस बार नियमित हो जाएगा और समय से कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें