फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने केरोसिन छिड़क लगाई आग

Sat, 17 Oct 2015 09:54 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रौनाही थाना क्षेत्र के कुंदुर्खा गांव में शनिवार दोपहर घर में खाना मिलने में देरी से नाराज युवक ने मां से कहासुनी होने पर तैश में आकर अपने शरीर पर केेरोसिन छिड़ककर आग लगी ली।
विज्ञापन


परिवारीजनों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

कुंदुर्खा गांव निवासी इम्तियाज अहमद (20) शनिवार दोपहर खेत से काम करके घर लौटा। उसने अपनी मां इम्तजुलनिशा तथा बहन से खाना मांगा।

किसी कारण खाना मिलने में देरी होने पर इम्तियाज का अपनी मां से विवाद हो गया। इसी दौरान वह तैश में आकर बाहर निकला और शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।

 लपटों से घिरे इम्तियाज की चीख सुनकर परिवारीजनों ने पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग बुझाई मगर तब तक वह काफी झुलस गया। इम्तियाज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


इम्तियाज ने खाना देर से मिलने पर गुस्से में आकर ये कदम उठाने की बात कही है जबकि गांव वाले दबी जुबान उसके प्रेमप्रसंग की चर्चा कर रहे और घटना को इसी से जोड़कर देख रहे हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने से इंकार किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें