फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज निरस्त रहेगी इंटरसिटी

Sat, 17 Oct 2015 09:51 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद से सुबह पांच बजे प्रतिदिन कानपुर के अनवरगंज तक चल रही इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार को नहीं चलेगी। सोमवार से इसका संचालन पहले की तरह होगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही 13308 डाउन किसान एक्स. को वाया सुल्तानपुर रवाना किया जायेगा। लखनऊ से वाराणसी वाया फैजाबाद प्रतिदिन चल रही पैसेंजर ट्रेन 54333/54334 वाराणसी से फैजाबाद और शाम को फैजाबाद से वाराणसी रवाना हो जायेगी।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक फैजाबाद जीपी सिंह ने बताया कि यह परिवर्तन लखनऊ में गोमती नदी पर पुल मरम्मत का कार्य होने के चलते किया गया है।

पुल ब्लॉक होने के कारण फैजाबाद से प्रतिदिन सुबह 5:05 बजे रवाना हो रही 14221/14222 इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द कर दी गयी है। वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर वाराणसी से फैजाबाद के बीच चलेगी।
विज्ञापन


लुधियाना से धनबाद के बीच वाया फैजाबाद प्रतिदिन चल रही डाउन किसान एक्सप्रेस रविवार को सुल्तानपुर होकर वाराणसी पहुंचेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें