पुलिस ने घायल को सीएचसी भिजवाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मौके से फरार हुए पिकअप वाहन की तलाश में पुलिस ने वाहन चेकिंग कराई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
महमदपुर गांव निवासी रवि (22) पुत्र हरिश्चंद्र रविवार दोपहर अपने चचेरे भाई ध्रुव पुत्र बेचू के साथ बाइक से घर लौट रहा था। हाईवे पर पीछे से आ रही मवेशियों से लदी पिकअप ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में रवि की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच मौका पाकर पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल ध्रुव को सीएचसी भेजने के साथ ही दुर्घटना करने वाली पिकअप को पकड़ने के लिए वाहन चेकिंग कराई।
उधर, गंभीर रूप से घायल ध्रुव को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश कराई जा रही है।