फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से नकदी समेत घर का सारा सामान राख

Tue, 21 Mar 2017 10:22 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
फैजाबाद की रुदौली कोतवाली के शुजागंज चौकी क्षेत्र के कैथी गांव में अज्ञात कारणों से लगी आग से जलकर राख हुआ सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रुदौली कोतवाली के शुजागंज चौकी क्षेत्र के कैथी गांव में सोमवार रात अज्ञात कारणों से एक मकान में लगी आग में चार हजार की नकदी सहित सारा सामान जल गया। कैथी निवासी सुशील सिंह पुत्र जगदंबा सिंह के यहां एक हफ्ते पूर्व जगन्नाथजी का भंडारा हुआ था।
विज्ञापन


भंडारे के पश्चात् गोवर्धन पूजा की तैयारी चल रही थी। सोमवार की रात भोजन के बाद परिवारीजन सोने चले गए। रात तकरीबन 10 बजे अचानक घर में आग लग गई। घर में सो रहे परिवारीजन आग की लपटों को देख बाहर भागे। हल्ला गुहार मचा लेकिन तब तक आग की चपेट में आकर घर में रखा सारा समान जल गया।

पीड़ित मकान मालिक सुशील सिंह ने बताया कि घर में रखा दो क्विंटल अनाज, कपडे़, बिस्तर, सोलर पैनल सहित चार हजार की नकदी व अन्य सामान भी जल गया। राजस्व निरीक्षक फकीरे ने बताया कि नुकसान का आकलन कर मंगलवार को रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें