फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ हाईवे पर बाइक सवार को रौंदा

Tue, 21 Mar 2017 10:16 PM IST
फैजाबाद
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-फैजाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के पटरंगा थाना क्षेत्र के जरायल कला गांव के पास सोमवार की रात बाइक सवार को पीछे से आ रहे वाहन ने रौंद डाला। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे बाराबंकी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। मृत बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


सोमवार की देर रात लगभग 11 बजे नेशनल हाईवे के पटरंगा थानाक्षेत्र स्थित जरायल कला गांव के पास लखनऊ की ओर से आ रहे एक वाहन ने बाइक सवार बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के मालिनपुर गांव निवासी आशीष कुमार सिंह (25) पुत्र अंबिका सिंह को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में घायल बाइक सवार युवक लहूलुहान हो कर वहीं गिर पड़ा। टक्कर मारने वाले वाहन को कोई देख भी नहीं पाया। टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रमीणों ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सीएचसी मवई भेजवाया।
विज्ञापन


जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. फरदीन अहमद ने बताया कि घायल युवक की हालत गंभीर होने पर उसे बाराबंकी जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। हादसे से मालिनपुर गांव में कोहराम मच गया। परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पटरंगा थाना प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिल थी लेकिन जब वहां पहुंचा तो पता चला कि घायल युवक को सीएचसी ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें