फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में संघर्ष, छप्पर फूंका, 12 घायल

Sun, 06 Sep 2015 10:56 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
एक युवक का छप्पर भी जला दिया गया। जमकर ईंट व गुम्मे चलने से महिलाओं समेत 12 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रुप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


ग्राम विचाला में शराब के नशे में धुत राजेश शनिवार रात अचानक गांव में लोगों को गाली बकने लगा। इसका विरोध करने पर दिलीप व राजेश में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी।

कुछ ही देर में दोनों परिवारों के लोग भी आमने सामने हो गए और देखते-देखते दोनों तरफ से ईंट व गुम्मे चलने लगे। एक पक्ष से दिलीप, अजय कुमार, रोहित कुमार, देवराज, राहुल कुमार, देवता देई पत्नी देवराज, प्रभा देई पत्नी दिलीप, रीता पत्नी राकेश कुमार घायल हो गईं।
विज्ञापन


वही दूसरे पक्ष से राम कैलाश पुत्र आशाराम, राजेश पुत्र आशाराम, शिवपता देवी पत्नी राम कैलाश, सुखराजा पत्नी राजेश को चोटें आई है। पुलिस के मुताबिक दिलीप कुमार ही हालत गंभीर बताई जाती है।

उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मारपीट के बाद आगजनी भी हुई। जिसमें अजय कुमार का छप्पर जला दिया गया।

छप्पर के नीचे बधें जानवरों को ग्रामीणों ने बचाया। सीएचसी पर रात में घायलों को जिला अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस नहीं मिली।

रुदौली कोतवाली में अजय कुमार पुत्र पतिराखन निवासी विचाला की तरफ से राम कैलाश, अमर बहादुर, अर्जुन व राजेश खिलाफ मारपीट व आगजनी की तहरीर दी गई।

वहीं दूसरे पक्ष से राजेश ने दिलीप, अजय कुमार, रोहित, देवराज आदि के ऊपर घर में घुस कर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

इस संबंध में चौकी प्रभारी शुजागंज आईपी यादव ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिल गई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें