फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधुनिक रहन-सहन पहुंचा रहा नुकसान

Fri, 04 Sep 2015 11:11 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज के गृह विज्ञान महाविद्यालय में शुक्रवार राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इसका शुभारंभ कुलपति प्रो. अख़्तर हसीब ने किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर कुलपति प्रो. हसीब ने ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन को छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि प्राचीन खान पान तथा पारंपरिक अनाज आज के युग में लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं जबकि आधुनिक खान पान व रहन सहन वर्तमान परिवेश में नुकसानदेह है।

महाविद्यालय में गुणवत्तायुक्त शिक्षण कार्य पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में महाविद्यालय की व्यवस्था यहां के जिम्मेदार अफसरों के कारण लापरवाही से बे पटरी हो गयी थी, जो अब सुव्यवस्थित करने का समय आ गया है।
विज्ञापन


शिक्षकों का आह्वान किया कि वे समय से शिक्षण कार्य सुनिश्चित करें। कुलपति ने इस दौरान स्लोगन प्रतियोगिता में विजयी छात्राओं बी.एस.सी. गृह विज्ञान की छात्रा जीनत अमान तृतीय वर्ष को प्रथम, शिवानी सिंह तृतीय वर्ष को द्वितीय तथा स्वप्निल चतुर्वेदी प्रथम वर्ष को तृतीय पुरस्कार दिया।

उनका स्वागत महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. सुमन मौर्या, शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने किया। मौके पर कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. भगवान सिंह, पशुचिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. हरनाम सिंह, उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पीके सिंह, कुलसचिव डॉ पीके सिंह, निदेशक प्रसार डॉ. एस.पी. सिंह समेत महाविद्यालय की शिक्षिका, कर्मचारी एवं छात्रायें उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें